आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन
केलांग
उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रधान महालेखाकार (ले.व ह) कार्यालय शिमला द्वारा जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रशिक्षण, जी.एफ.एम.एस अवलोकन एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ उप-महालेखाकार जय प्रकाश (भारतीय लेखा और लेखा परीक्षा सेवा) ने की।
कार्यशाला में हकदारी कार्यों तथा पैंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाए जाने एवं हितधारकों के मामलों को समय पर निपटाए जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, जिला कोष कार्यालय, लोक निर्माण विभाग मण्ड़लों एवं जन शक्ति मण्ड़लों में कार्यरत मण्ड़लीय/ वरिष्ठ मण्ड़लीय लेखा अधिकारियों के साथ लेखों से सबंधित जानकारियां साझा की गई ताकि जमीनी स्तर पर लेंखांकन को सुदृड़ किया जा सकें। इस कार्याशाला में जिला स्तर पर स्थित सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, कोषाधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ लेखा अधिकारी जगमोहन लाल पंवर, सुधीर राणा, राजपाल सिवरिया एवं देवेन्द्र, सहायक लेखा अधिकारियों द्वारा संबंधित विषयों (भविष्य निधि मामलों, पैंशन सहित अन्य कार्यालय बजट प्रबंधन) पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला लाहौल एवं स्पीति केलांग कार्याकारी जिला कोषाधिकारी करणीश अवस्थी एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने कार्यशाला के सफल आयोजन में पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया और उन्होंने प्रधान महालेखाकार कार्यालय के सभी अधिकारियों का जिला के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।



