प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा का आरोप; सुक्खू सरकार ने हिमाचल को बनाया ‘वोट चोरी का माॅडल’
कहा, कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक देश में की वोट की डकैती
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सुक्खू सरकार पर आरोप लाया कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को वोट चोरी का माॅडल बनाकर रख दिया है। जनता से झूठ बोलो ओर वोट चोरी करो यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है। राकेश शर्मा ने कहा कि सुक्खू बताएं उन्होंने प्रदेश में कौन सी गारंटी को पूरा किया, जिसका ढिंढोरा उन्होंने बिहार चुनाव प्रचार के दौरान पीटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जल्द आईना दिखने वाला है। हिमाचल की जनता भी सुक्खू सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
राकेश शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने पंचायती राज चुनावों को लटकाया हुआ है, क्योंकि कांग्रेस सरकार को ज्ञात है कि आने वाले विधानसभा चुनाव की कलेई इन्ही चुनाव से खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए ने कभी वोट चोरी कर राज नहीं किया है। यह काम कांग्रेस पार्टी का रहा है। इस पार्टी ने 60 साल तक देश में वोट की डकैती की है। लोगों के अधिकार को छीनने का काम किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के बीच भ्रम फैला रहे हैं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा और वहां की जनता ने जवाब दिया। बिहार में भी कांग्रेस ने जनता को झूठ खबाव दिखाए हैं। सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल दौरे के दौरान कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट की बैठक में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन आज जनता पूछ रही है कि एक लाख नौकरियां कहां हैं। जनता और बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं को भी ठगा। आम कर्मचारी सरकार के बेतुके फैसलों से परेशान हैं, वहीं मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को सरकारी बोर्डों-निगमों का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया और प्रदेश में प्राकृतिक आपदा होने के बावजूद अपने सभी मित्रों का मासिक मानदेय 55 हजार से बढ़ाकर 1.30 लाख कर दिया है, जो राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी पूर्ण उपेक्षा और असंवेदनशीलता को दर्शाता है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आपदा राहत पैकज प्रदेश सरकार को दिया गया, परंतु वे पेसा अभी तक पीड़ितों को अवंटन नही किया गया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का झूठ का घड़ा भर चुका है जो चुनाव से पहले कभी भी फूट सकता है।



