राष्ट्रीय

10/11 : हिमाचल डीजीपी ने बॉर्डर एरिया में बढ़ाई चौकसी, बाहरी वाहनों की सख्ती से जांच

शिमला / नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक कार में बड़ा धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि एक-एक कर 6 से अधिक गाड़ियां इस धमाके की चपेट में आ गईं। धमाके में अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, करीब 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी ने बॉर्डर एरिया में पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले वाहनों की बॉर्डर एरिया पर सख्ती से जांच करने, संदिग्ध लोगों और ऐसे वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम के साथ बैठक करते हुए। Photo : ANI

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कुल सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए और नजदीकी दुकानों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विस्फोट के बाद दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी है। बिहार में टीमें अलर्ट पर हैं और सभी की जांच की जा रही है। केरल के पुलिस प्रमुख रावदा आज़ाद चंद्रशेखर ने पुलिस को पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में पूरे पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने और गहन जांच व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विस्फोट की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।’

 

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक अस्पताल पहुंचे और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से जानकारी हासिल की। इसके बाद अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल में विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की।

इस बीच एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं और हालात की निगरानी खुद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!