31 वर्ष बाद राज्य स्तरीय दर्जा प्राप्त छतराड़ी जातर मेले का कल भव्य शुभारंभ
मां शिव शक्ति के आशीर्वाद से ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा भरमौर विधानसभा क्षेत्र
छतराड़ी (चम्बा)।
मां शिव शक्ति के असीम आशीर्वाद से 31 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राज्य स्तरीय दर्जा प्राप्त करने वाले ऐतिहासिक छतराड़ी जातर मेले का भव्य शुभारंभ कल किया जा रहा है। इस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
छतराड़ी जातर मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने में स्थानीय पंचायत स्तर से लेकर शासन-प्रशासन तक की रही अहम भूमिका के बाद से पूरे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल है। इस ऐतिहासिक मेले के भव्य शुभारंभ को लेकर छतराड़ी सहित संपूर्ण क्षेत्र मुख्यातिथि के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह आयोजन भरमौर विधानसभा क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और सनातन आस्था का एक गौरवशाली उत्सव होगा। मां शिव शक्ति के आशीर्वाद एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के स्नेह और परस्पर सहयोग से आयोजित होने वाला यह मेला हमारी अनमोल सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान प्रदान करेगा।
मुख्यातिथि एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने समस्त क्षेत्रवासियों से आत्मीय अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाकर छतराड़ी जातर मेले की शोभा बढ़ाएं।



