राजनीतिराष्ट्रीय

Bihar Election 2025 : बिहार के 6 अंचलों में सूनामी, मिथिलांचल पर चला जादू

दिल्ली

बिहार में NDA ने कमाल कर दिखाया है! नीतीश-बीजेपी गठबंधन 2010 के उस स्वर्णिम इतिहास को दोहराने की दहलीज पर है, जब उन्होंने 206 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की थी।

खासकर मगध और भोजपुर में NDA को जनमत का बंपर समर्थन मिला है। सुबह 11:30 बजे के रुझानों के अनुसार, भोजपुर में NDA ने पिछली बार के मुकाबले 22 सीटों का बड़ा उछाल दर्ज करते हुए 33 सीटों पर बढ़त बनाई है। जबकि मगध में 17 सीटों के फायदे के साथ वे 34 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तिरुहुत में भी बीजेपी 12 सीटों की बढ़त पर है। यह सिर्फ आकस्मिक सफलता नहीं, बल्कि एक ऐसी चुनावी सुनामी है जिसने NDA को बिहार के सभी छह अंचलों में मजबूत पकड़ दिलाई है। अंग का किला फतह हुआ, मिथिलांचल में भी NDA का जादू चला। और तो और, महागठबंधन का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले सीमांचल को भी NDA ने सफलतापूर्वक भेद दिया है। यहां 2020 के चुनावों के मुकाबले आठ अतिरिक्त सीटें उनके खाते में जुड़ती दिख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!