वीडियोहिमाचल प्रदेश

यूरनाथ में फाइव-जी उत्सव की अभिनव पहल, उपायुक्त भड़ाना ने किया शुभारंभ

केलांग

लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन द्वारा सर्दियों की शुरुआत के साथ ही पंचायत स्तर पर जनसंवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से फाइव-जी (गोज़ी, गप्पा, गाँव, गुड गवर्नेंस) उत्सव की अभिनव पहल आरंभ की गई।

सोमवार को यूरनाथ पंचायत में महिला मंडल भवन में जनसंवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की। उपायुक्त भड़ाना ने कहा कि सर्दियों के दौरान जिले में गतिविधियां कम हो जाती हैं और कृषि कार्य भी बंद रहते हैं। ऐसे में फाइव-जी जैसे संवाद कार्यक्रम प्रशासन और पंचायत निवासियों के बीच दूरी कम करने तथा पारदर्शिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपायुक्त भड़ाना ने स्थानीय लोगों से सर्दियों में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला के लगभग सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं बहुलाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र लाभार्थी किसी योजना से वंचित नहीं रहे। विशेष रूप से एकल नारी, वरिष्ठ नागरिकों और दूरदराज़ के परिवारों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने पंचायत के गांव क्योर, क्वारिंग तथा गुमरंग-सकलिंग-जुंगछूमि सड़क को ग्रिमस रोड के माध्यम से पूरा करवाने की मांग रखी। साथ ही यूरनाथ पंचायत को केलांग टाउन की बिजली लाइन से जोड़ने तथा सर्दियों में पेयजल समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने उपरोक्त मांगों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत के विभिन्न स्थानों पर सोलर लाइटें स्थापित करने और अलग-अलग गांवों में सामूहिक सोलर वाटर हीटर लगाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की महिलाओं ने स्थानीय, पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजन परोसे, जिनका सभी ने आनंद लिया। पंचायत प्रधान विजय आनंद सहित स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त का खतक पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवानी महला, खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया, अधिशासी अभियंता (जल शक्ति) अजय गुप्ता, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सूर्य शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) संजय डोगरा, तहसीलदार विपिन शर्मा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ अखिल सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!