यूथस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

वॉलीबॉल : अंडर-18 प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए इस दिन होंगे ट्रायल

धर्मशाला

जिला कांगड़ा वॉलीबॉल संघ ने अंडर-18 प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए ट्रायल की तारीखों की घोषणा कर दी है।

संघ के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि उपरोक्त टूर्नामेंट के लिए ट्रायल कांगड़ा जिला के दो स्थानों का चयन किया गया है। इनमें शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल और पालमपुर के विक्रम बत्रा मैदान में 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से ट्रायल होंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले लड़के और लड़कियां अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी स्थान पर पहुंच सकते हैं।

शर्मा ने कहा कि ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए शाहपुर में तीन दिवसीय अभ्यास कैंप का आयोजन किया जाएगा। अभ्यास कैंप में खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित खिलाड़ी 25 नवंबर को संधोल (मंडी) में 26, 27 और 28 नवंबर को हिमाचल वॉलीबॉल संघ की ओर से अंडर-18 प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की टीम पूरी तैयारी के साथ इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है और उन्हें उच्च स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करना है। जिला वॉलीबॉल संघ का यह प्रयास खिलाड़ियों के विकास और खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कांगड़ा की टीम की मजबूत उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है और चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!