दूर होगी परेशानी, बरसेगा पैसा

जयपुर
असुरों के गुरु हैं शुक्र, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे धन, वैभव, प्रेम और कला का प्रतीक माना गया है। कुंडली में इसकी शुभ स्थिति सुख-समृद्धि में वृद्धि कारण बन सकती हैं। कारोबार और करियर में उन्नति होगी। धन-धान्य की प्राप्ति भी होगी। इस ग्रह की कमजोर स्थिति आर्थिक समस्याओं का कारण भी बन सकती है। कारोबार में भी तरक्की मिलती है।
2026 में असुराचार्य शुक्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां 13 दिनों तक संचरण करते रहेंगे और यह संयोग फरवरी 2026 में बनेगा। इसका असर 12 राशियों पर पड़ेगा। कई लोगों का भाग्योदय भी होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
मेष
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। छात्रों के लिए भी सफलता के द्वारा खुल सकते हैं।
सिंह
जीवन में शुक्र की यह चाल खुशहाली लाएगी। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। काम को लेकर सारी चिंताएं भी दूर हो सकती हैं। विदेश जाकर जॉब करने या पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा। इन्वेस्टमेंट पर मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। नए घर या वाहन खरीदारी हो सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को इस दौरान फायदा होगा। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
तुला
किस्मत का साथ मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में संतुलन बना रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख शांति का माहौल भी रहेगा। शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी की इच्छा पूरी होगी। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
Disclaimer : यहां पर सामान्य मान्यताओं के आधार पर जानकारी दी गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा NCTV Bharat नहीं करता है।



