पर्यटनमनोरंजनवीडियोहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल : छात्राओं की इस प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब नचाया

कांगड़ा वैली कार्निवल

धर्मशाला।

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 की चौथी संध्या पर जहां बालीवुड नाइट का आयोजन किया गया। वहीं इससे पहले शाम को स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसी कड़ी में धर्मशाला की दो छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य पेश कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को सशक्त मंच प्रदान करते हैं। ऐसे उत्सव न केवल स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाते हैं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल प्रदेश की लोक-संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक कला का सशक्त मंच बनकर उभरा है। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे अपनी लोक-संस्कृति से जुड़ें और इसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान कुमार साहिल की ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर कुमार साहिल की सशक्त गायकी और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शक उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। वहीं निधि रस्तोगी, तानूरा डांस, नितीश राजपूत और दिव्या भट्ट की आकर्षक प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों की तालबद्ध अदाएं, आकर्षक कोरियोग्राफी और शानदार मंच सज्जा ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

इसके साथ ही सिरमौर नाटी और मंडी नाटी जैसी पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की मनमोहक छटाओं ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की लय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, धर्मशाला से कॉंग्रेस के पूर्व में प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, पार्षद अनुराग, बागनी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!