वीडियोहिमाचल प्रदेश

जल्दबाजी में नहीं लिया जाए कोई निर्णय: जयराम ठाकुर

मंडी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में कालेज छात्रा की मौत मामले में भी उच्च स्तरीय और सही जांच करवाने की सलाह प्रदेश सरकार को दी है।

जयराम ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। जब शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच घटनाक्रम हुआ था तो उस वक्त भी हमने सरकार को जांच करवाकर कार्रवाई करने की सलाह दी थी। इस मामले में भी हम सरकार को यही सलाह दे रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर जो तथ्य सामने आए रहे हैं उसमें सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसलिए प्रदेश सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाओं से प्रदेश शर्मशार हुआ है। यह एक हृदयविदारक घटना है और हमारी संवेदनाएं मृतक छात्रा के परिजनों के साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!