अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

लोहड़ी : पालमपुर के बेटे रक्षित की सुरक्षित रिहाई, परिवार में ख़ुशी का माहौल

शिमला/ पालमपुर।

भाजपा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने रूसी टैंकर ‘मैरिनेरा’ से पालमपुर के निवासी रक्षित सहित अन्य दो भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है।

कपूर ने कहा कि लोहड़ी के शुभ दिन पर इन युवाओं की रिहाई पूरे हिमाचल और देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने इस सफल घटनाक्रम के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मजबूत भारत’ के संकल्प की सराहना की।

ये भी पढ़ें :

रिक्षित की सकुशल वापसी के लिए भाजपा की पहल पर सांसद सहित मंत्री जुटे

उन्होंने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत का प्रभाव इतना सशक्त है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सदैव सर्वोपरि रहती है। साथ ही उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्थानीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का भी आभार व्यक्त किया। यह पालमपुर वासियों के लिए दोहरी खुशी का अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!