पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने हारचकियां में लगाया फ्री हेल्थ कैंप
150 से अधिक लोगों ने चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क लिया स्वास्थ्य लाभ
हारचकियां (कांगड़ा)।
समाज के जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शाहपुर ने हारचकियां में एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

आपको बताते चलें कि शिविर के दौरान स्त्री रोग जांच, हड्डी रोग जांच, सामान्य रोग जांच, रक्तचाप, मधुमेह (शुगर) जांच, शिशु रोग जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क प्रदान किए गए। अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।

इस अवसर पर पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ रिपिन हीरा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर रोगों की पहचान में सहायक होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शिविर में लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टरों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।



