राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश
पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी कटोच अस्वस्थ, शेखावत ने जाना स्वास्थ्य
सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत चंद्रेश कुमारी का हालचाल जानने उनके निवास पहुंचे

दिल्ली।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर की पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी कटोच इन दिनों अस्वस्थ हैं। इस संबंध में जानकारी मिलते ही लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत चंद्रेश कुमारी का हालचाल जानने के लिए दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। गजेंद्र सिंह ने ईश्वर से कामना है कि वे शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।
आपको बताते चलें कि मारवाड़ में बड़े बाईजीलाल साहिबा के नाम से पहचाने जाने वाले चंद्रेश कुमारी का गजेंद्र सिंह शेखावत पर सदा स्नेह का हाथ रखने वाले बापजी महाराजा आदरणीय गज सिंह की बड़ी बहन हैं।



