राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ जनक राज ने कहा, भरमौर विधानसभा क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात

155.175 किलोमीटर सड़क निर्माण/ उन्नयन के लिए 291.41 करोड़ रुपए स्वीकृत

भरमौर।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY-IV के अंतर्गत बड़ी संख्या में सड़कों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत भरमौर और किलाड़ (किलर) डिवीजन में कुल 155.175 किलोमीटर सड़क निर्माण/ उन्नयन के लिए लगभग 291.41 करोड़ रुपए की लागत स्वीकृत हुई है।

पांगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि भरमौर डिवीजन में 83.3 किलोमीटर सड़कों पर लगभग 130.18 करोड़, जबकि किलाड़ डिवीजन में 71.875 किलोमीटर सड़कों पर करीब 161.23 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों से दूरदराज़ और दुर्गम गांवों को बारहमासी सड़क संपर्क मिलेगा। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और आपात सेवाओं तक पहुंच सशक्त होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस मौके पर डॉ जनक राज ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। डॉ जनक ने कहा केंद्र सरकार ने सीमावर्ती व दुर्गम क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए यह ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को धरातल पर साकार करता है।

क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि स्वीकृत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से भरमौर विधानसभा क्षेत्र में समावेशी विकास को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!