स्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा का शानदार प्रदर्शन

35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा का ख़िताब पर कब्जा

धर्मशाला।

कुल्लू में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई खिताब अपने नाम किए।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि 35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा के विक्रांत राणा ने जिला मंडी के वीरेंद्र मोदगिल को पराजित कर विजेता का खिताब पर कब्जा किया। इसी वर्ग में कांगड़ा के गौरव कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में हितेंद्र सैनी उपविजेता रहे, जबकि कुमार गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

युगल मुकाबलों में कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 35 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में विक्रांत राणा एवं पंकज जसवाल की जोड़ी उपविजेता रही। 40 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में कांगड़ा के कुमार गौरव एवं सोलन के योगेश चौहान की जोड़ी उपविजेता रही।

महिला वर्ग में 50 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की उर्वशी थापा विजेता रहीं। 50 आयु वर्ग के मिश्रित युगल मुकाबले में संदीप ढींगरा एवं उर्वशी थापा की जोड़ी विजेता रही। 45 आयु वर्ग महिला एकल में श्री रवींद्रनाथ उपविजेता रहीं, जबकि 45 आयु वर्ग के मिश्रित युगल में राकेश स्वामी एवं श्री रवींद्रनाथ की जोड़ी उपविजेता रही। इसके अतिरिक्त 45 आयु वर्ग पुरुष युगल मुकाबले में अश्वनी कुमार एवं बलविंदर सिंह राणा की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संघ के प्रधान सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, सुमन शर्मा, कर्म चंद राठौर, पवन चौधरी, सुभाष वर्मा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, सतपाल शर्मा, प्रदीप चड्ढा और निपुण ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी दो दिन तक 55 से 70 आयु वर्ग के मुकाबले शेष हैं, जिनमें जिला कांगड़ा के चयनित खिलाड़ियों से भी पदक की पूरी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!