यूथहिमाचल प्रदेश

PNB आरसेटी धर्मशाला में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शुरू

योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न

धर्मशाला।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का 10 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला के उप मंण्डल प्रमुख भरत ठाकुर, निदेशक पीएनबी आरसेटी मदन लाल और आरसेटी स्टाफ की उपस्थित में दीप प्रज्वलित किया।

आरसेटी निदेशक मदन लाल ने कहा कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न बैकों के लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अर्न्तगत 50 प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को बताया कि यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख ऋण-संबद्ध अनुदान योजना है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।

उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं जैसे व्यवसाय योजना वित्तीय प्रबंधन, विपणन और नेतृत्व आदि के बारे में अवगत कराया। उन्हें अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाने के लिए प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंन्ट कॉलेज ओडिटोरियम सिविल लाइन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में सम्पर्क कर सकते है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए हमारे माध्यम से जिला कांगडा के किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!