राजनीतिहिमाचल प्रदेश

जयराम ने की ‘शिवधाम’, हिमाचल पर्यटन और रोजगार को पंख लगाने की गुहार

पूर्व CM जयराम ठाकुर ने अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की मुलाकात

​शिमला।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात में प्रदेश में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के तमाम प्रोजेक्ट्स सहित मंडी में निर्माणाधीन ‘शिवधाम’ प्रोजेक्ट और हिमाचल पर्यटन को पंख लगाने वाली परियोजनाओं और पर्यटन को और बेहतर करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि शिवधाम प्रोजेक्ट हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वाकांक्षी संकल्प है, जो प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करेगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर प्रदेश की आर्थिकी में बड़ा योगदान देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!