शिक्षाहिमाचल प्रदेश

HPBOSE: डी.एल.एड. पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित

परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं स्कोर

​धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डी.एल.एड. (D.El.Ed) कोर्स के परीक्षार्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण (Re-evaluation/ Re-checking) के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अक्टूबर/ नवम्बर 2025 में आयोजित डी.एल.एड. पार्ट-I एवं पार्ट-II की नियमित, री-अपीयर और फेल इन फुल सब्जेक्ट श्रेणियों की परीक्षाओं के लिए जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, उनका परिणाम अब आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है। यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और मानकों के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है।

​डॉ. शर्मा ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके अंकों की दोबारा जांच का एक उचित अवसर दिया जाता है। इससे न केवल मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होती है, बल्कि छात्रों का बोर्ड की कार्यप्रणाली पर विश्वास भी बढ़ता है। बोर्ड द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गहन परीक्षण करवाया गया है, जिसके पश्चात ही अंतिम परिणाम तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

​संबंधित परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परिणाम से जुड़ी समस्त जानकारी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध करवाई गई है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक विवरण पोर्टल पर दर्ज करने होंगे। अध्यक्ष ने भविष्य में भी सभी प्रक्रियाओं को इसी प्रकार पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!