पर्यटनराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

हमारी आस्था किसी आग से नहीं बुझ सकती : डॉ जनक राज

भरमौर-पांगी विधायक ने किया ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर के पावन स्थल का दौरा

पांगी।

विधायक डॉ जनक राज ने आज रविवार को ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर के पावन स्थल का दौरा किया। डॉ जनक राज ने कहा कि यह वही स्थान है, जो कुछ समय पूर्व हुई आगजनी में पूरी तरह से नष्ट हो गया था। उस दृश्य को देखकर मन बेहद व्यथित हुआ, लेकिन यह भी महसूस हुआ कि हमारी आस्था किसी आग से नहीं बुझ सकती।

डॉ जनक राज ने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए यह स्पष्ट दिखा कि श्रद्धा और संकल्प मिलकर किसी भी विनाश को पुनः निर्माण में बदल सकते हैं। यह सिर्फ एक मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और पहचान को फिर से खड़ा करने का संकल्प है।

उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन करता हूं कि आप सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार, स्वेच्छा से इस पुण्य कार्य में योगदान दें। क्योंकि आपका छोटा सा सहयोग भी इस पवित्र धरोहर को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ जनक राज ने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर गिरड़ माता के धाम को पहले से भी अधिक भव्य और दिव्य बनाएं। जहां आस्था होती है, वहां पुनर्निर्माण भी अवश्य होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!