राष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के संदेश से कार्यकर्ताओं को मिला जोश, अब आएगी पार्टी लाइन में

कहा, "VIP कल्चर का मोह त्यागें और ज़मीनी स्तर पर आम आदमी की ताक़त बनें"

धर्मशाला/ कांगड़ा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर अंतर्गत गुप्ता गंगा के समीप स्थित यात्री सदन में तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला के अंतिम दिन जोश भरा। राहुल गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्षों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा। जो जिला अध्यक्ष बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बूथ स्तर पर काम करने वाले ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान और अवसर मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने मन से डर खत्म कर आत्मविश्वास जगाएं। तनावमुक्त रहकर धरातल पर पहुंचकर आम आदमी की आवाज बनें, लेकिन इससे पहले उन्हें आत्मविश्वास जगाना होगा। हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने संगठन से जुड़े सवाल पूछे और सुझाव मांगे। सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चली कार्यशाला में राहुल गांधी ने संगठन को नई धार देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि जिला संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां जिला अध्यक्ष अपनी विवेक से करें। जिला अध्यक्षों को जज की तरह निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, न कि वकील की तरह पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। पार्टी की मजबूती का आधार मजबूत बूथ हैं। इसके लिए जरूरी है कि सच्चे और समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और बूथ स्तर पर काम करने वाला सच्चा कार्यकर्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!