राजनीतिहिमाचल प्रदेश

नगर निगम धर्मशाला चुनाव 2026 : 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

डिप्टी मेयर तेजिंद्र कौर और ओमकार नेहरिया ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर भरा पर्चा

धर्मशाला।

नगर निगम धर्मशाला के चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से 58 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि 29 अप्रैल 2026, 30 अप्रैल 2026 तथा 2 मई 2026 को अलग-अलग वार्डों में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।

उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि वार्ड-1 फरसेटगंज से हिमांशी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को और रेखा देवी (भाजपा) ने 2 मई, 2026 को नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड-2 भागसुनाग से ओंकार चंद (निर्दलीय) और शमशेर सिंह (भाजपा) और अशोक कुमार (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन भरा है। वार्ड-3 मैक्लोडगंज से आशा देवी (भाजपा) एवं सुदर्शना (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए।

वार्ड-4 कश्मीर हाउस से नेहा संगल (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 को तथा नीनू शर्मा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 तथा वीना वर्मा (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया।

एसडीएम ने बताया कि वार्ड-5 खजान्ची मोहल्ला से शैलजा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 तथा अरुणा कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 को नामांकन किया। वार्ड-6 कोतवाली बाजार से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 को तथा करिश्मा छेत्री (भाजपा) और तेजिन्द्र कौर (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखित किया।

वार्ड-7 मिनी सचिवालय से आशु भारद्वाज (भाजपा) और शिवानी भारद्वाज (कांग्रेस) ने और रोज बाला (निर्दलीय) तथा रेखा (निर्दलीय) 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-8 खेल परिसर से रानी देवी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को तथा प्रेरणा (भाजपा) तथा ललिता (निर्दलीय) और सरोज कुमारी गुलेरी (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड-9 सकोह से नरेश कुमार (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल 2026 एवं सुषमा कुमारी (निर्दलीय) एवं राज कुमार (भाजपा) तथा सुमित (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन प्रस्तुत किए।

उपमंडलाधिकारी ने बताया कि वार्ड-10 श्याम नगर से सुदेश कुमार (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026, अमित भारद्वाज (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 तथा अतुल (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-11 राम नगर से अनुराग (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 को जबकि अनीष कुमार (भाजपा) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन दाखिल किया।

वार्ड-12 बडोल से स्वर्णा देवी (कांग्रेस) एवं मीना कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 तथा शीला मेहता (निर्दलीय) और गायत्री देवी (निर्दलीय) ने 2 मई 2023 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा वार्ड-13 दाड़ी से हर्ष ओबराॅय (भाजपा) और संदीप (कांग्रेस) तथा बलदेव सिंह (निर्दलीय), तरूण ओबराॅय ( निर्दलीय) तथा केशव (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन दाखिल किया।

वार्ड-14 कंड से शेखर आनंद (भाजपा), मितुल शुक्ला (निर्दलीय) एवं अंनोज (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 और संगीता खनका (निर्दलीय), प्रदीप कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को नामांकन दाखिल किया। वार्ड-15 खनियारा से प्रताप चंद (निर्दलीय) ने 29 अप्रैल 2026 को परवीन कुमार (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 तथा राकेश कुमार (निर्दलीय) तथा रजनी व्यास (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन भरा।

वार्ड-16 सिद्धपुर से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 एवं उषा रानी (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल 2026 को नामांकन दाखिल किया, जबकि अनुपमा कटोच (भाजपा) ने 2 मई 2026 को अपना नामांकन भरा। वार्ड-17 सिद्धबाड़ी से सुरेश कुमार (कांग्रेस), कृष्ण (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल 2026 को जबकि सुभाष चंद (निर्दलीय) तथा विशाल जम्बाल (भाजपा), अनिल कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई 2026 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!