हिमाचल प्रदेश

PNB ने शाहपुर और धर्मशाला में शुरू किए नए ATM

आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार ने किया भव्य उद्घाटन

धर्मशाला।

पंजाब नेशनल बैंक ने क्षेत्र में अपनी बैंकिंग सेवाओं और पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करते हुए वीरवार 22 अगस्त को दो नए एटीएम केंद्रों का शुभारंभ किया। बैंक द्वारा यह सुविधा शाहपुर बाजार में मुख्य डाकघर के समीप और धर्मशाला के सिद्धबाड़ी में उपलब्ध कराई गई है।

इन दोनों नए एटीएम केंद्रों का औपचारिक उद्घाटन पीएनबी के आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार, मंडल प्रमुख संजय धर और उप मंडल प्रमुख भरत ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस गरिमामयी अवसर पर एजीएम संजय जैन और एलडीएम पृथ्वी रणवीर सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैंक प्रबंधन की ओर से पवन अबरोल के अनुसार इन नए एटीएम के संचालन से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि बाजार आने वाले ग्राहकों, पर्यटकों और व्यापारियों को भी नकदी निकासी सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बैंक अधिकारियों ने इस दौरान बैंक की विभिन्न डिजिटल योजनाओं और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

शाहपुर बाजार में नए एटीएम की सुविधा मिलने के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने बैंक प्रबंधन का आभार जताया है। इसी के साथ, स्थानीय लोगों ने एक नई मांग भी प्रमुखता से उठाई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सिविल अस्पताल और ईसीएचएस केंद्र के बीच काफी दूरी है, जिसे देखते हुए इस क्षेत्र में भी एक नया एटीएम स्थापित किया जाना चाहिए। इससे मरीजों के तीमारदारों और पूर्व सैनिकों को आपातकालीन स्थिति में वित्तीय लेनदेन में बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!