अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

नेपाल की त्रासदी पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मर्माहत: बोले ‘पड़ोसी के संकट में ढाल बनकर खड़ा है भारत’

कुदरत का कहर: नेपाल की तबाही पर सांसद भारद्वाज ने जताया दुख, PM मोदी के 'मदद के हाथ' का किया जिक्र

धर्मशाला।

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. राजीव भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए इस त्रासदी को ‘दिल दहला देने वाला’ बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल से सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो इस विभीषिका की गंभीरता को बयां कर रहे हैं, जो वास्तव में अत्यंत भयावह है।

डॉ. भारद्वाज ने इस आपदा को ‘कुदरत का कहर’ बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं नेपाल के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर वार्ता की है। प्रधानमंत्री ने भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए नेपाल को हर संभव तकनीकी और मानवीय सहायता प्रदान करने का पूर्ण आश्वासन दिया है। भारत और नेपाल के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विपत्ति के इस समय में भारत, नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और राहत व पुनर्वास के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!