कांगड़ा में ‘किराना बास्केट’ का धमाकेदार आगाज़: ब्रांडेड सामान पर ‘बाय 1 गेट 2’ की सेल और उपहारों की बौछार!
धर्मशाला।
आज के दौर में यदि एक सामान की खरीद पर दो सामान मुफ्त मिलें, तो ग्राहकों का उत्साह सातवें आसमान पर होना लाज़मी है। कुछ ऐसा ही नज़ारा आज कांगड़ा में देखने को मिला, जहां सुपरमार्केट ब्रांड ‘किराना बास्केट’ के भव्य शुभारंभ के साथ ही खरीदारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ। कांगड़ा जिला के निवासियों के लिए यह ओपनिंग किसी उत्सव से कम नहीं रही, क्योंकि यहाँ स्थानीय ही नहीं बल्कि नामी ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों पर ‘बाय 1 गेट 2’ और ‘बाय 1 गेट 1’ जैसे अविश्वसनीय ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
धमाकेदार ऑफर्स और भारी भीड़
कांगड़ा में खुली ‘किराना बास्केट’ की इस पहली फ्रैंचाइज़ी के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा गया। रविवार की छुट्टी के दिन भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने यहां पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की। स्टोर की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं। चार हजार रुपए की खरीदारी पर 799 रुपए मूल्य की आकर्षक बोतल मुफ्त दी जा रही है, जिसने ग्राहकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
मोहाली से हिमाचल तक का सफर
ब्रांड के संयोजक संजीव जैन ने बताया कि दिसंबर 2024 में मोहाली से शुरू हुए इस ग्रोसरी सुपरमार्केट सफर की पहली फ्रैंचाइज़ी अब कांगड़ा में सफलतापूर्वक स्थापित की गई है। अब कांगड़ा के लोगों को एक ही छत के नीचे प्रीमियम क्वालिटी का किराना और रोज़मर्रा की जरूरतों का अन्य सामान किफायती दामों पर उपलब्ध होगा।
व्यापारियों के लिए सुनहरी राह
सिर्फ ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार की तलाश कर रहे स्थानीय व्यापारियों के लिए भी ‘किराना बास्केट’ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। संजीव जैन ने स्पष्ट किया कि जो भी उद्यमी इस ब्रांड के साथ जुड़कर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह 100% पारदर्शी और विश्वसनीय बिजनेस मॉडल है, जो व्यापारियों को सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर मुनाफे की गारंटी देता है।
हिमाचल के लिए विशेष पहल
‘किराना बास्केट’ टीम के सदस्य कर्ण ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ब्रांड के विस्तार को देखते हुए प्रदेशवासियों के लिए विशेष डिस्काउंट और ऑफर्स की पूरी श्रृंखला तैयार की गई है। कांगड़ा में इस सुपरमार्केट की शुरुआत ने रिटेल सेक्टर में नई प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों के लिए बचत के नए द्वार खोल दिए हैं।



