राजनीतिहिमाचल प्रदेश

सम्मान समारोह में सुधीर शर्मा ने मांगी माफी

बोले, 'यह वीरभद्र सिंह वाली कांग्रेस नहीं, सिर्फ सुक्खू की कांग्रेस'

जयसिंहपुर।

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार और जयसिंहपुर से मंत्री यादविंदर गोमा पर तीखे राजनीतिक हमले किए ओर जयसिंहपुर की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के लिए जयसिंहपुर आए थे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लगता है कि उस समय यहां आना उनकी बहुत बड़ी भूल थी और इसी बात के लिए वह आज जयसिंहपुर की जनता से माफी मांग रहे हैं।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जब 2022 में विधानसभा चुनाव हुआ था, उस समय रविंद्र धीमान भाजपा के प्रत्याशी थे और वह कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन करवाने जयसिंहपुर आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उस समय उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की बड़ी भूल की थी। उन्होंने जयसिंहपुर के विकास को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल का भी जिक्र किया। सुधीर शर्मा के अनुसार, उनके कार्यकाल में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने विकास कार्य हुए, उतने पहले कभी नहीं हुए थे।

‘सुखी कौन है? शुक्र मनाइए कि बचे हुए हैं’
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार के मौजूदा कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग परेशान हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं, कर्मचारियों, महिलाओं और किसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी को भी चैन और सुख नहीं मिल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सुख सिर्फ उन्हीं लोगों को है जो सचिवालय में बैठे हैं, जबकि आम लोगों के लिए सरकार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय के नए भवन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े निर्माण कार्य के लिए पैसे नही सरकार के पास।

अब एक साल में कोई उम्मीद मत रखिए
सुधीर शर्मा ने समारोह में मौजूद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब बहुत कम समय बचा है और उन्हें अगले एक साल में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।उस सरकार में 4 साल से विकास कार्य बिल्कुल ठप्प पड़ा है। विकास कही नजर नही आ रहा है। केवल इस सरकार में मित्रों का ही विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में भाजपा की सरकार बनने पर विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले भी पांच साल जब भाजपा की सरकार थी उस समय जो विकास कार्य हुए है वही हुए है। इस सरकार में इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नजर नही आ रहे है।

यह असली कांग्रेस नहीं, सुक्खू की कांग्रेस है
सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा ओर कहा कि “यह कांग्रेस, असली कांग्रेस भी नहीं है। न यह राजा वीरभद्र सिंह वाली कांग्रेस है, न ही स्वर्गीय पंडित संत राम वाली; यह तो बस सुक्खू की कांग्रेस है। सुधीर शर्मा स्वयं पूर्व कांग्रेस नेता रहे हैं और बाद में भाजपा में शामिल हुए।

सुधीर शर्मा ने जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रवि धीमान का भी उल्लेख किया और समारोह में मौजूद लोगों से उनके प्रति समर्थन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने रवि धीमान को ईमानदार और कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका सहयोग किया जाना चाहिए। सुधीर शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कंवर दुर्गा चंद को भी याद किया। उन्होंने अपने बचपन का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता के साथ कई बार कंवर दुर्गा चंद से मिलने का अवसर मिला था।

उन्होंने बताया कि कंवर दुर्गा चंद उन्हें ‘बन्नेदार जी’ कहकर संबोधित करते थे। सुधीर शर्मा के अनुसार, इसका कारण उनके परिवार की उस क्षेत्र में जमीन-जायदाद होना था। उन्होंने कहा कि कंवर दुर्गा चंद ने अपना पूरा जीवन पार्टी और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित किया और इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!