यूथस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

अंडर-11 में आर्या व आदर्श, अंडर-15 में प्रिया व तनमय और अंडर-17 में अवनी व अस्तित्व विजेता

जिला कांगड़ा मिनी एवं सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का सम्पन्न

धर्मशाला।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला कांगड़ा मिनी अंडर-11 एवं सब-जूनियर अंडर-15 तथा अंडर-17 ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-11, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों एवं लड़कियों के एकल, युगल तथा मिश्रित युगल मुकाबले करवाए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आयुष ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जितेंद्र सोढ़ी ने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले में आदर्श कोंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिमन्यु भालबाल उपविजेता रहे। अंडर-11 लड़कियों के एकल मुकाबले में आर्या विजेता और मायरा उपविजेता रहीं। अंडर-11 लड़कों के युगल मुकाबले में आदर्श कोंडल एवं राजवीर पटियाल की जोड़ी विजेता और अभिमन्यु भालबाल एवं दक्ष कपूर की जोड़ी उपविजेता रही।

अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले में तनमय आर्या विजेता तथा राजवीर राणा उपविजेता रहे। अंडर-15 लड़कियों के एकल मुकाबले में प्रिया शर्मा विजेता तथा आराध्या चौधरी उपविजेता रहीं। अंडर-15 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर राणा एवं तनमय आर्या की जोड़ी विजेता तथा आरव कोंडल एवं रियांश की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-15 लड़कियों के युगल मुकाबले में प्रिया शर्मा एवं राव्या धीमान की जोड़ी विजेता तथा आराध्या चौधरी एवं वैष्णवी की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-15 मिश्रित युगल मुकाबले में आदर्श एवं राव्या धीमान की जोड़ी विजेता तथा हर्षील पठानिया एवं वैष्णवी की जोड़ी उपविजेता रही।

अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबले में अस्तित्व विजेता तथा अटल मेहता उपविजेता रहे। अंडर-17 लड़कियों के एकल मुकाबले में अवनी ठाकुर विजेता और प्रिया शर्मा उपविजेता रहीं।

अंडर-17 लड़कों के युगल मुकाबले में अस्तित्व एवं अटल मेहता की जोड़ी विजेता तथा आरव शर्मा एवं अर्णब सोनी की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-17 लड़कियों के युगल मुकाबले में आराध्या चौधरी एवं राव्या धीमान की जोड़ी विजेता तथा अनंदिता एवं ईरा स्वामी की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-17 मिश्रित युगल मुकाबले में अस्तित्व एवं प्रिया शर्मा की जोड़ी विजेता तथा सूर्यांश एवं अवनी ठाकुर की जोड़ी उपविजेता रही।

महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों में निर्धारित रूप से प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों, युगल मुकाबलों में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ियों तथा मिश्रित युगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ी का चयन आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।उन्होंने बताया कि अंडर-15 एवं अंडर-17 सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन ऊना में 7 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसमें जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की टीम के लगभग 25 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विलास हंस ने कहा कि जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ का निरंतर प्रयास रहा है कि जिला स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर प्रतियोगिता मंच एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। संघ द्वारा समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा सहित संदीप ढींगरा, सुभाष वर्मा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं कोच उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से मुख्य अतिथि जितेंद्र सोढ़ी को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!