राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सादगी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर पेश की अपनी सादगी। मुख्यमंत्री सुक्खू आज मंगलवार को नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए ऑर्डिनरी इकोनॉमी क्लास से हवाई यात्रा करते हुए नजर आए। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मुख्यमंत्री के साथ सफर करते दिखाई दिए।



