हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में दो जिलों के उपायुक्त बदले
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी (आईएएस, 2017 बैच) को लाहौल एवं स्पीति जिले का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय केलांग होगा। जबकि लाहौल एवं स्पीति की डीसी किरण भड़ाना को बिलासपुर जिले का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर के डीसी राहुल कुमार को HRTC शिमला के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस जिम्मेदारी से शिवम प्रताप सिंह को मुक्त किया गया है।



