
आज का राशिफल आपको दिन भर के लिए सही मार्गदर्शन देगा।
मेष
सोमवार के दिन आज कर्क राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आप में भावुकता काफी रहेगी. किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
वृषभ
आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेंगे. आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेंगे।
मिथुन
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। आज मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से आपके कठिन काम आसानी से हो पाएंगे।
कर्क
आज आप प्यार एवं भावना के प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजनों और रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। आप उनके साथ अपना दिन खुशी में गुजार सकेंगे।
सिंह
लोगों से संभलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है। मन में किसी बात की चिंता रहेगी। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, परंतु दोपहर के बाद आपका मन खुश रहेगा।
कन्या
आज घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्रों में आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा, तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे।
तुला
परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता से लाभ मिलेगा। सरकारी काम में आज सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है।
वृश्चिक
सभी के साथ आप अच्छा व्यवहार रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। व्यापार में कोई मुश्किल आ सकती है। पार्टनरशिप के काम में आप ध्यान रखें।
धनु
कार्य सफलता में विलंब होने से निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
मकर
आज का दिन धन की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा दलाली, ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसों से धन में वृद्धि होगी।
कुम्भ
सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आप मनोरंजन और शॉपिंग आदि में रुचि रखेंगे। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
मीन
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने वाला है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के नए मौके मिलेंगे।
Disclaimer : यहां पर सामान्य मान्यताओं के आधार पर जानकारी दी गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा NCTV Bharat नहीं करता है।



