व्यवस्था पतन के 3 साल : बिंदल का असाधारण समर्पण, प्रदेश में बना चर्चा का विषय

धर्मशाला
कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ चार दिसंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का असाधारण समर्पण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा हिमाचल के सूत्रों का कहना है कि डॉ. बिंदल खुद धर्मशाला की एक फ्लेक्स शॉप पर बैठकर रैली के फ्लेक्स, होर्डिंग्स और प्रमोशनल डिज़ाइन्स को अंतिम रूप देते देखे गए। पार्टी कार्यक्रम को लेकर उनकी यह जमीनी सक्रियता और संवेदनशीलता कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम कर रही है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का इस स्तर पर सीधे डिज़ाइनिंग में शामिल होना दिखाता है कि भाजपा के लिए यह प्रदर्शन सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित की लड़ाई है।
पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ. बिंदल के इस छोटे-से लेकिन बड़े संदेश देने वाले कदम ने पूरे संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है।



