राजनीतिहिमाचल प्रदेश

बजट 2026-27: टेक्नोलॉजी में निवेश से युवा उद्यमियों को मिलेंगी नई संभावनाएं: संजय शर्मा

कहा, युवाओं, स्टार्टअप और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

धर्मशाला।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आज सोमवार को बजट 2026-27 के संदर्भ में एक युवा सम्मेलन नूरपुर के एक महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को युवाओं, उद्यमिता, रोजगार सृजन और समावेशी विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और संतुलित बजट है।

संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है, जिसमें युवाओं को नई संभावनाओं, कौशल विकास और नवाचार के लिए विशेष अवसर प्रदान किए गए हैं।

युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस
संजय शर्मा ने कहा कि बजट में स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इकोनॉमी, स्टार्टअप्स और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान युवाओं के लिए नए रोजगार के द्वार खोलेंगे। सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूत किया गया है।

स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा
प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बजट में घोषित योजनाएं युवाओं के नवाचार को गति देंगी और भारत को वैश्विक स्टार्टअप हब बनाने में मदद करेंगी। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टेक्नोलॉजी में निवेश से युवा उद्यमियों को नई संभावनाएं मिलेंगी।

ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं के लिए अवसर
उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने से पहाड़ी राज्यों सहित दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

महिला सशक्तिकरण और शिक्षा
बजट में महिला उद्यमियों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए युवा मोर्चा ने कहा कि इससे समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने में मदद मिलेगी। संजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष द्वारा बजट की आलोचना केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रेरित है, जबकि यह बजट देश के दीर्घकालिक विकास और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव शाश्वत कपूर ने विश्वास दिलाया कि बजट 2026-27 भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और देश के युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर नूरपुर जिला एवं भाजपा के अध्यक्ष राजेश काका, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव शाश्वत कपूर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!