अंतरराष्ट्रीयजॉबहिमाचल प्रदेश

UAE में डिलीवरी राइडर्स बनना चाहते हैं तो इस तारीख को करें आवेदन

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात यूएई में नून फूड एलएलसी के लिए डिलीवरी राइडर्स की रिक्तियों हेतु भर्ती जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से की जा रही है। इन पदों हेतु मासिक वेतन 2500 दिरहम, कमीशन, टिप्स के साथ 70 हजार से एक लाख रुपए को वेतन दिया जाएगा और सप्ताह में 6 दिन सुबह शाम की शिफ्ट 10 घंटे की रहेगी।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि उपरोक्त पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते। हैं इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। साथ ही बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। फ्रेशर या अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले आवेदक के चेहरे व गर्दन पर किसी तरह का टैटू न बना हो। आवेदक रंग अंधता से ग्रसित न हो आवेदक को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

अक्षय कुमार ने बताया कि आवेदक के पास गियर वाली मोटर साइकिल का कम से कम अगले एक वर्ष का वैध लाइसेंस होना चाहिए। आवेदकों को यूएई लाइसेंस उनकी तैनाती के बाद प्रदान किया जाएगा। यूएई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 5500 दिरहम चयनित उम्मीदवार के वेतन में से ईएमआई के माध्यम से काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैध पासपोर्ट के बिना अभ्यर्थियों को भर्ती अभियान में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76 लिंक में दिए गए गूगल फाॅर्म पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करना होगा जोकि अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवम्बर 2025 है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित रुपए 35 हजार 400 रुपए जीएसटी और 1500 रुपए चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!