राजनीतिराजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘2 साल बनाम 5 साल, कांग्रेस के पास नहीं जवाब’

मंत्री-परिषद् और विधायक दल की बैठक

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्री-परिषद् और विधायक दल की बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2 साल में हमने कांग्रेस के 5 साल से कई गुना कार्य किया है, और इसका जवाब कांग्रेस के पास नहीं है। इस मौके पर मुख़्यमंत्री ने निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने दोनों बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों को बिना भेदभाव के बजट दिया। जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे नियमित प्रवास करें, आमजन और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखें और सरकार-संगठन के कार्यक्रमों के जरिए जनता से जुड़ें।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं, जिनमें से 7 लाख करोड़ जमीन पर उतर चुके हैं। अभी तक सरकार ने 92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी और दिसंबर में 15 हजार से अधिक नई नियुक्तियां दी जाएंगी।

इसके अलावा यमुना जल समझौता, रामजल सेतु लिंक परियोजना जैसे फैसलों से राजस्थान में जल उपलब्धता मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!