धर्मशाला
श्री राम जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 21 नवंबर 2025 से पहली बार दिन-रात के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। आपको बताते चलें कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फॉर्मेट आठ ओवर का होगा और कॉस्को बॉल से खेला जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सभया लोहटिया ने बताया कि ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता को 51,000 रुपए, ट्रॉफ़ी व मेडल से सम्मानित किया जाएगा जबकि रनर अप टीम को 31,000 रुपए, ट्रॉफ़ी व मेडल और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 21,000 रुपए व मेडल से सम्मानित किया जाएगा।



