पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कार सवार से बरामद किया ये नशा
पुलिस ने कब्जे में ली ऑल्टो कार
धर्मशाला।
नशे के खिलाफ जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने गश्त के दौरान ऑल्टो कार के10 नम्बर HP83-2908 में जसवंत सिंह उर्फ छोटू (32) पुत्र जोडू राम निवासी द्रंग के कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गशत व नाकाबंदी तथा ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है। पिछले कल पुलिस थाना कांगड़ा की पुलिस टीम गश्त पर थी तो समैला मेन रोड़ से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड़ के किनारे रात के समय उक्त ऑल्टो के10 कार नम्बर HP83-2908 में बैठे उक्त आरोपी की शक के आधार पर कार में तलाशी ली तो 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। ऑल्टो के10 कार नम्बर HP83-2908 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।



