विश्व साइकिल दिवस: ‘पेडल फॉर फिटनेस, पेडल फॉर द प्लैनेट’ में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने की शिरकत
नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस धर्मशाला में 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत उत्साह के साथ मनाएगा विश्व साइकिल दिवस
धर्मशाला।
फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण की स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के तहत नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस धर्मशाला ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के हिस्से के तौर पर आज रविवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। धर्मशाला के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘पेडल फॉर फिटनेस, पेडल फॉर द प्लैनेट’ यानि फिटनेस के लिए पेडल, धरती के लिए पेडल था।
आपको बतातें चलें कि साइकिल चलाना शारीरिक गतिविधि का एक सस्ता, पर्यावरण के अनुकूल और प्रभावी तरीका है जो समग्र स्वास्थ्य और भलाई में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम में डॉ. ललिता शर्मा मुख्य अतिथि थी, जबकि विशेष अतिथि: डॉ. कुशल कटोच सेवानिवृत्त उप निदेशक, पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार, विशेष अतिथि ए.के. धीमान (सदस्य, PEFI – फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया), एथलीटों, छात्रों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों सहित 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर,आयोजकों ने कहा कि ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ देश भर के नागरिकों को सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। विश्व साइकिल दिवस का उत्सव सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि में शामिल होने और एक फिट, स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक आदर्श मंच प्रदान करता है। इस मौके पर योगा और स्कीपिंग भी आयोजित की गई।कार्यक्रम में तमिलनाडु की वॉलीबाल और एनडीआरएफ की टीम ने शिरकत की।