राजनीतिहिमाचल प्रदेश

सडक़ों की हालत सुधरती नहीं और चले हैं कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने: विश्व चक्षु

कहा, धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा की पट्टिका पर अपनी नेम प्लेट लगाना सीएम की घटिया सोच

धर्मशाला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने वीरवार को धर्मशाला से जारी प्रेस ब्यान में मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे को फ्लाप करार दिया। विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री स्मार्ट सीटी योजना के तहत केंद्र सरकार के विकास कार्यों का उद्घाटन कर अपनी उपलब्धियां गिनाकर तो गए ही। साथ ही कांगड़ा जिला की जनता को भी गच्चा दे गए। लगभग चार साल बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री सुक्खू धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण को लेकर चुप्पी साधे रहे। जनता को आस थी कि वह सीयू के 30 करोड़ पर बात करते, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उलटा पर्यटन का रोना रोकर कांगड़ा को बरगलाते रहे।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मंच से यही कहते हैं कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाएंगे और आज धर्मशाला में भी यही बातें रिपीट कीं, लेकिन जनता जानना चाहती है कि हिचकोले खाती सडक़ों पर क्या पर्यटन की गाड़ी दौड़ सकती है। कांगड़ा जिला की सडक़ों की हालत किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में राज्यपाल के दौरे के दौरान कांगड़ा जिला की सडक़ों की हालत का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

Image: NCTV

चक्षु ने पूछा कि क्या सीएम साहब! कांगड़ा की जनता को नासमझ समझते हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाना तो दूर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से भी पिछड़ चुका है। खराब सडक़ों की हालत ने प्रदेश को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके कारण पर्यटन दूसरे प्रदेशों का रुख करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा पार्टी के भीतर सुक्खू की कार्यशैली, नौकरशाही में अपनी सुनवाई न होने और चुनिंदा अधिकारियों को ज्यादा महत्व दिए जाने को लेकर असंतोष पनपा हुआ है। राज्य की गंभीर आर्थिक स्थिति के कारण पार्टी नेताओं को अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन में कमी की शिकायत रही है जिससे साफ है कि प्रदेश का हर क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ चुका है।

Image: NCTV

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार ने विकास के नाम पर लोगों के साथ विश्वासघात किया है। सुक्खू सरकार के लिए अपनों के बीच की बड़ी चुनौती रही है। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन धरातल पर विकास कार्य ठप्प हो गए हैं और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य आर्थिक संकट में है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया किया फंड की भारी कमी के कारण विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य रुके हुए हैं और जन कल्याणकारी योजनाओं पर सही से अमल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सदन से लेकर सडक़ तक हर दिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाती रहती है, लेकिन सच यह है कि खुद राज्य सरकार केंद्र से मिले हजारों करोड़ रुपये खर्च ही नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के जनविरोधी निर्णयों के कारण जनता हाताशा व परेशान है।

विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की घटिया मानसिकता और सोच का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि वह अब दूसरों की शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं को हटाकर अपने नाम की पट्टिका लगा रहे हैं। धर्मशाला में इसका जीता जागता उदाहरण पिछले कल देखने को मिला। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के फव्वारा चौक का उद्घाटन किया था, लेकिन बुधवार को सीएम सुक्खू ने कांगड़ा दौरे के दौरान उस पट्टिका पर अपने नाम की पट्टिका लगा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!