सुधीर शर्मा का बड़ा प्रहार: जनता की आंखों में धूल झोंक रही सुक्खू सरकार
17 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव में होगा सूपड़ा साफ
धर्मशाला
धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर धर्मशाला नगर निगम चुनाव में घटिया हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस डूबते जहाज पर सवार होकर जनता को बलगाने की कोशिश कर रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि जनता ने सुक्खू सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प ले लिया है।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल धर्मशाला की जनता पर कहर बनकर टूटा है। सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। जनता आज त्रस्त है, जबकि सरकार मस्त है। सुधीर शर्मा ने कहा कि खजाना खाली होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश का कुल कर्ज 1.10 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया गया है।
फायदे के लिए जनता को प्रलोभन दे रही कांग्रेस
सुधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर धर्मशाला नगर निगम के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए कांग्रेस जनता को प्रलोभन दे रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर झूठी गारंटियों, विकास कार्यों को ठप्प करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया लगाते हए कहा कि एक ओर जब मुख्यमंत्री के पास विकास कार्यों के लिए धन ही नहीं है, तो नगर निगमों का विकास कैसे होगा?
आंखों में काला चश्मा लगाने की नापाक कोशिश
भाजपा का यह भी आरोप है कि कांग्रेस ने चुनाव के समय झूठी गारंटियां दी थीं, जिससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। नगर निगम चुनाव में भी सुक्खू जनता की आंखों में काला चश्मा लगाने की नापाक कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सुक्खू सरकार पर चुनाव को वित्तीय रूप से कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार की विदाई का ट्रेलर करार दिया तथा कहा सरकार की विफलताओं का जवाब धर्मशाला की जनता 17 मई को मतदान से उसे देगीं। वर्तमान में जनता ही नही कांग्रेस के विधायक व मंत्री भी अपनी ही सरकार से दुखी व परेशान है।
जनता के असंतोष को देख सुक्खू सरकार बुरी तरह डरी
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जनता जानती है कि प्रदेश को आर्थिक संकट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की ओर धकेला गया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने धर्मशाला के विकास को पूरी तरह से ठप कर दिया है, जिससे यहां पर्यटन उद्योग की कमर टूटी है। नगर निगम चुनावों में जनता के असंतोष को देखते हुए सुक्खू सरकार बुरी तरह से डरी हुई है। सरकार को आभास हो चुका है कि अब दाल गलने वाली नहीं। उन्होंने कहा नगर निगम चनावों में कमल का खिलना तय है। सभी 17 वार्डों से भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमतों से अपन जीत को दर्ज करेंगे।


