चुनावराजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

इस तरह से घोषणा करना लोकतंत्र की हत्या है: जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

शिमला

​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग से तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में अब चंद दिन ही शेष हैं, ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए सुक्खू सरकार ने आज शुक्रवार को सारी सीमाएं लांघते हुए खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

जयराम ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानबूझकर यह दिखावा किया गया कि कैबिनेट की मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी, लेकिन भाजपा के पास पुख्ता जानकारी है कि इन लोकलुभावन फैसलों को खुद मीडिया में लीक किया गया और इन्हें प्रसारित करने के लिए दबाव बनाया गया, जोकि पूरी तरह असंवैधानिक है।

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन पूरी निडरता और बेशर्मी के साथ झूठ बोलते हैं और उनकी पिछले तीन सालों की दर्जनों बजट घोषणाएं अभी भी सिर्फ कागजों में ही सिमटी हैं, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और नियमों को ताक पर रखकर आनन-फानन में ली गई इन झूठी घोषणाओं पर भारतीय जनता पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी और चुनाव आयोग को इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम तथा इसके पीछे के दोषी लोगों पर तुरंत संज्ञान लेकर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!