देशराजनीतिहिमाचल प्रदेश

‘झूठ के रिसर्च सेंटर बने राहुल गांधी, बिहार की हार से घबराकर लगा रहे बेबुनियाद आरोप’

कहा; हरियाणा में वोट चोरी की बात करने वाले पहले अपने घर में झांकें, कांग्रेस के भीतर ही है अविश्वास और अव्यवस्था

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब राजनीति नहीं, झूठ का शोध संस्थान चला रहे हैं। हरियाणा चुनाव में भाजपा पर लगाए गए उनके ‘वोट चोरी’ के आरोप हास्यास्पद और निराधार हैं। परमार ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार में आसन्न हार साफ़ दिखाई दे रही है, इसलिए वे पहले से ही बहाने गढ़ने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता बार-बार नकार चुकी है। अब जब बिहार और हरियाणा में हार तय है, तो वे पहले से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और किरेन रिजीजू द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए विपिन परमार ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा चुनाव के वक्त विदेश चले जाते हैं और फिर हार का ठीकरा लोकतंत्र पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी रणनीति है जब जनता साथ न दे, तो ईवीएम या वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा दो।

हिमाचल में सुक्खू सरकार बनी झूठ की प्रयोगशाला
विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार भी राहुल गांधी के ही रास्ते पर चल रही है, वादे बड़े और काम शून्य। उन्होंने कहा कि महिलाओं को, कर्मचारियों को, युवाओं को और किसानों को दी गई गारंटियां आज तक कागज़ों में दबी हैं। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत।

परमार ने कहा, सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता परेशान है और मुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं। राहुल गांधी की तरह सुक्खू भी केवल जुमले गढ़ने में माहिर हैं, काम करने में नहीं। परमार ने कहा कि भाजपा सत्य, सेवा और विकास के रास्ते पर चलती है, जबकि कांग्रेस सिर्फ़ छल, झूठ और भ्रम फैलाने में लगी है। जनता एक बार फिर कांग्रेस को उसके कर्मों का जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!