Breakingराजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

Bihar में NDA की प्रचंड जीत पर धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, फोड़े पटाखे

मोदी–नड्डा के नेतृत्व पर जनता की मुहर, कांगड़ा भाजपा बोली झूठी गारंटियों को बिहार ने सिरे से कचरे में फेंका

धर्मशाला

बिहार में एनडीए की प्रचंड, रिकॉर्ड तोड़ और ऐतिहासिक जीत पर संगठनात्मक ज़िला कांगड़ा भाजपा में जश्न की लहर दौड़ गई। ज़िला अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लड्डू बांटे, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को जीत की बधाई दीं। विजय के नारों ने धर्मशाला के माहौल को पूरी तरह चुनावी जोश और देशभक्ति की ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा–एनडीए की नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। कांगड़ा भाजपा ने इस जीत को लोकतंत्र की सबसे बड़ी विजय बताते हुए बिहार की जनता, भाजपा नेतृत्व और एनडीए गठबंधन को बधाई दी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में बिहार में डबल इंजन की सरकार पर जनता ने अटूट भरोसा जताया है। झूठी, फर्जी और गैर-जिम्मेदाराना गारंटियों को बिहार की जनता ने सिरे से नकार दिया है। यह परिणाम मोदी सरकार की नीतियों और सुशासन का प्रमाण है।

इस जश्न में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, एडवोकेट विश्व चक्षु, रंजू रस्तोगी, शक्ति चड्ढा, मधु शर्मा, समीक्षा शर्मा, सुशील कपूर, संजीव ठाकुर, डॉ. विशाल नेहरिया, संदीप शर्मा, सर्वजीत धीमान, मोहिंदर राणा, प्रणव शर्मा, आशीष जैन, अंकुश धीमान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!