राजनीतिहिमाचल प्रदेश

RSS पर की गई टिप्पणी पर घिरे मंत्री नेगी, बताया ‘विकृत मानसिकता’ वाला

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा का पलटवार, नेगी न तो स्वयं संस्कारी हैं और न ही परिवार में संस्कार दे पाए

​धर्मशाला

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मंत्री नेगी की टिप्पणी को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने निंदनीय करार देते हुए तीखा हमला बोला है।

प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने मंत्री नेगी पर जुबानी हमला करते हुए उन्हें ‘विकृत मानसिकता का व्यक्ति’ करार दिया है। संजय शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं कांग्रेस की विचारधारा को ही ठीक से नहीं समझ पाया हो, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रव्यापी संगठन को क्या समझ पाएगा। मंत्री नेगी की यह टिप्पणी उनकी ओछी और घटिया मानसिकता को दर्शाती है।

​संजय शर्मा ने संघ के कार्यों की महत्ता को बताते हुए इतिहास का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कभी आरएसएस के कार्यों पर किसी तरह की अंगुली नहीं उठाई थी, बल्कि उन्होंने हमेशा संघ के राष्ट्र सेवा के कार्यों को सराहा था। शर्मा ने दावा किया कि महात्मा गांधी ने संघ के ‘राष्ट्रीय संस्कृत बाद’ (राष्ट्रवाद/ राष्ट्रभक्ति) की भी खुलकर प्रशंसा की थी, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आरएसएस देश और समाज के लिए रचनात्मक कार्य कर रहा है।

संजय शर्मा ने कहा कि नेगी न तो स्वयं संस्कारी हैं और न ही परिवार में संस्कार दे पाए। इसीलिए उनके परिवार के मुद्दे भी सड़कों पर चर्चा का विषय बन रहे हैं। संघ ही नहीं मातृशक्ति का भी वह सम्मान नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!