राजनीतिवीडियोहिमाचल प्रदेश

सरकार के मंत्री और नेता झूठ की दुकान चला रहे : बिंदल

कहा, सवा तीन साल के कारनामों से आर्थिक मामलों में पूरी तरह से दलदल में फंसी

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार अपने सवा तीन साल के कारनामों से आर्थिक मामलों में पूरी तरह से दलदल में फंस चुकी है और अपने कारनामों का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी पर फोड़ने में जुटी हुई है। डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता झूठ की दुकान चला रहे हैं। झूठ की फैक्टरी में झूठ, फरेब और नौटंकी तैयार करके उसे प्रचारित-प्रसारित करके प्रदेश की जनता की बर्बादी कर रहे हैं।

डॉ बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में झूठी गारंटियों का टोकरा लेकर 28 लाख बहनों को 1500 रुपए महीना पहली कैबिनेट में देने की घोषणा की, एक लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार पहली कैबिनेट में देने की घोषणा की, 300 यूनिट बिजली फ्री, 100 रुपए लीटर दूध और न जाने क्या-क्या झूठ परोसा गया और झूठ के महल पर सरकार खड़ी हो गई। डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगया कि कि सवा तीन साल झूठ बोलते-बोलते बीत गए और अब नए झूठ का टोकरा जनता के सामने रख दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी की सरकार हिमाचल के विकास के लिए निरंतर हजारों करोड़ रुपए की सहायता उपलब्ध करवा रही है। कांग्रेस ने हिमाचल का स्पेशल स्टेटस 90ः10 को छीन लिया था जिसे नरेंद्र भाई मोदी ने पुनः शुरू कर हजारों-करोड़ का लाभ निरन्तर हिमाचल को दे रहे हैं।

घोटालों और घोटालों के प्रभाव से ग्रसित
डाॅ. बिंदल ने कहा कि विगत 10 साल का मोदी सरकार का बजट हिमाचल प्रदेश के विकास की नई कहानी लिखता है। वर्ष 2004 से 2014 का कांग्रेस का बजट घोटालों-घोटालों और घोटालों के प्रभाव से ग्रसित रहा। देश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती चली गई। वर्ष 2014 में देश आर्थिक रूप से विश्व में 11वें पायदान पर Fragile Economy के रूप में खड़ा था जिसे मोदी सरकार ने चौथे =पायदान पर लाकर 4.5 ट्रिलियन डाॅलर की आर्थिक शक्ति भारत को बना दिया और आने वाले दिनों में भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा।

गाढ़ी कमाई और सरकारी धन के दुरुपयोग की दास्तां
डाॅ. बिन्दल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगते हुए जनता की गाढ़ी कमाई और सरकारी धन के दुरुपयोग की दास्तां है। वर्तमान कांग्रेस की सवा तीन साल की सरकार जिसने मित्रों की झोलियां भर दी और बेरोजगारों को पशु मित्र, रोगी मित्र, जल मित्र और वन मित्र लगाने की घोषणा की। कांग्रेस सरकार ने गैर कानूनी तौर पर CPS लगाकर प्रदेश सरकार के करोड़ों रुपए का अपव्यय किया और अब उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपए वकीलों पर व्यय कर रही है। 40 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने के लेने के बावजूद विकास ठप्प हैं, विकास बंद है।

ताले लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया
डॉ बिंदल ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में वर्तमान कांग्रेस सरकार जो सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है वो तालाबंदी की सरकार के रूप में जानी जाएगी। इस सरकार ने स्कूलों, काॅलेजों, अस्पतालों, पटवार सर्कलों, दफ्तरों पर ताले लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया। अब विकास निधि पर भी ताले लगा दिए और विकास पर भी ताले लगा दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!