यूथराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में पहली बार बड़े स्तर पर वॉकथॉन, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

प्रदेश सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान

धर्मशाला

धर्मशाला में कल यानि एक दिसंबर को चिट्टे के खिलाफ दाड़ी ग्राउंड से लेकर पुलिस ग्राउंड तक वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। वॉकथॉन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यतिथि होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध छेड़े गए इस व्यापक अभियान के तहत 1 दिसम्बर को धर्मशाला में राज्य स्तरीय एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन आयोजित की जा रही है।

एंटी-चिट्टा वाॅकाथाॅन सोमवार सुबह करीब 11 बजे दाड़ी मेला मैदान से आरम्भ होगी और पुलिस ग्राउंड धर्मशाला तक आयोजित की जाएगी। रैली में युवा, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक हिस्सा लेंगे। वॉकथॉन के दौरान दाड़ी ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुति देगा तो पुलिस ग्राउंड में डीजे की धुन पर सभी थिरकेंगे।

‘एंटी चिट्टा रैली’ की तैयारियों और ट्रैफिक प्लान के संबंध में उत्तरी परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक सौम्या सांबशिवन ने अहम जानकारी दी।

ट्रैफिक प्लान 01 दिसंबर:
प्रारंभ स्थल: दाड़ी ग्राउंड
वॉकाथॉन रूट: दाड़ी ग्राउंड – आईटीआई चौक – बडोल – चरण – पुलिस ग्राउंड
कुल दूरी: 2200 मीटर (2.2 किमी)

पार्किंग:
वीवीआईपी वाहन : पुलिस लाइन परिसर
फुटबॉल ग्राउंड, चरण खड्ड (HPCA स्टेडियम के पास) – 100 बसें
बीएड कॉलेज ग्राउंड (HPCA स्टेडियम ME2 के पास) – 50 LMVs
SAI पार्किंग (स्टेडियम के पास) – 50 LMVs
पटोला ग्राउंड, खन्यारा 150 बसें
वॉर मेमोरियल, चिलगाड़ी रोड – 50 बसें
सकोह बटालियन ग्राउंड – 100 बसें
ट्रैफिक डायवर्ज़न (मार्ग परिवर्तन): धर्मशाला से पालमपुर मुख्य सड़क रेड क्रॉस चौक से शीला चौक तक 01 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पूरी तरह सील/ बैरिकेट रहेगी। इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी ताकि वॉकाथॉन का संचालन सुचारू रहे। वॉकाथॉन प्रतिभागियों को लाने वाली स्कूल बसें/ वाहन तथा वीवीआईपी वाहन इसी सील मार्ग से गुजर सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग : पालमपुर एवं योल से धर्मशाला आने वाले वाहन: शीला चौक – पास्सू – चैत्रू चौक – सकोह – धर्मशाला धर्मशाला से पालमपुर/ योल जाने वाले वाहन: सकोह – चैत्रू – शीला चौक – योल
आपातकालीन वाहन: एम्बुलेंस, फायर, पुलिस आदि किसी भी आपातकालीन सेवा को किसी भी स्थिति में रोका नहीं जाएगा। रेड क्रॉस चौक से शीला चौक तक आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।

स्कूल बसों के लिए विशेष प्रावधान:
1. पुलिस ग्राउंड में डिबोर्डिंग करने वाली बसें: डिबोर्डिंग के बाद बसों को पार्क किया जाएगा। चिलगाड़ी रोड, कुनाल पथरी रोड, पिंगल नाला, सकोह मार्ग
2. दाड़ी पहुंचने वाली स्कूल बसें (वॉकाथॉन हेतु): दाड़ी में डिबोर्डिंग के बाद बसों को पार्क किया जाएगा: फुटबॉल ग्राउंड – 100 बसें HPCA स्टेडियम रोड/ सैनिक रेस्ट हाउस रोड/ पिंगल नाला – 50 बसें चिलगाड़ी रोड – 30 बसें कुनाल पथरी रोड – 50 बसें सकोह बटालियन ग्राउंड – 100 बसें
धर्मशाला से दाड़ी आने वाली बसें (रेड क्रॉस चौक मार्ग से): दाड़ी बाइपास पर विद्यार्थियों को उतारेंगी बसों की पार्किंग: पटोला ग्राउंड, खन्यारा -150 बसें मार्ग: लुंगरू चौक – रेडिसन रिज़ॉर्ट मार्ग – खन्यारा रोड
8. एकतरफा यातायात: आईटीआई चौक बडोल से HPCA स्टेडियम रोड तक मार्ग को एकतरफा (वन-वे) रखा जाएगा ताकि वॉकाथॉन बसों की आवाजाही व पार्किंग सुचारू रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!