धनिष्ठा नक्षत्र : शुक्र का गोचर इन 3 राशियों को बनाएगा अमीर

जयपुर
हर ग्रह मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है। इनकी चाल सुख और समृद्धि को निर्धारित करती है। शुक्र को आकर्षण, भोगविलास, धन, वैवाहिक सुख, प्रेम इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति शुभ होने से व्यक्ति को धन और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। पैसों की कभी कमी नहीं सताती। डिजाइनिंग, एक्टिंग और म्यूजिक जैसे क्षेत्रों में ऐसे लोग सफलता प्राप्त करते हैं। हेल्दी त्वचा और आकर्षक व्यक्तित्व की प्राप्ति भी होती है। दैत्यों के गुरु शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। 13 दिनों में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। साल 2026 के पहले महीने में ही असुराचार्य मंगल के नक्षत्र के नक्षत्र ‘धनिष्ठा’ में प्रवेश करने वाले हैं। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। घनिष्ठा ज्योतिष शास्त्र का 23वां नक्षत्र है। यह मकर और कुंभ राशि में फैला हुआ है। इसे उच्च पद, प्रतिष्ठा और धन-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र गोचर से किन लोगों को होगा फायदा?
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर दैत्यों के गुरु की खास कृपा बरसने वाली है। यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। बिजनेस का भी विस्तार होगा। दुकानदारों को इस दौरान अच्छी कमाई होगी। कोई भी नई शुरुआत के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। लंबी बीमारियों से राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेग। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसमें सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। वेतन में भी वृद्धि होगी। कारोबार में खूब मुनाफा होगा। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
कन्या राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को धनवान बन सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। लव लाइफ भी दौरान अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।
Disclaimer : यहां पर सामान्य मान्यताओं के आधार पर जानकारी दी गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा NCTV Bharat नहीं करता है।



