नगर निगम धर्मशाला चुनाव : 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, नए चेहरों पर दांव
वार्ड नंबर 15 से परवीन कुमार ने किया भाजपा से नामांकन
धर्मशाला।
नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में पार्षद के लिए आज 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मशाला मोहित रत्न द्वारा दी गई।
वार्ड नंबर 1 (फरसेटगंज) से हिमांशी ने आईएनसी की तरफ से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 3 (मैक्लोडगंज) से आशा देवी ने भाजपा और सुदर्शना देवी ने आईएनसी की तरफ से नामांकन प्रस्तुत किया है। वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) से नेहा संगल ने भाजपा तथा वार्ड नंबर 5 (खजांची मोहल्ला) से अरुणा कुमारी ने भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) से रानी देवी आईएनसी की तरफ से, वार्ड नंबर 9 (सकोह) से नरेश कुमार ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 10 (श्यामनगर) से अमित भारद्वाज ने भाजपा की तरफ से नामांकन किया है। वार्ड नंबर 12 (बड़ोल) से स्वर्णा देवी आईएनसी की तरफ से और मीना कुमारी ने भाजपा, जबकि वार्ड नंबर 14 (कंड) से शेखर आनंद ने भाजपा, मितुल शुक्ला ने निर्दलीय एवं अनोज ने आईएनसी की तरफ से नामांकन पत्र जमा किए हैं।
इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 15 (खनियारा) से परवीन कुमार ने भाजपा, वार्ड नंबर 16 (सिद्धपुर) से उषा रानी ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 17 (सिद्धबाड़ी) से सुरेश कुमार ने आईएनसी की तरफ से और कृष्ण ने आजाद प्रत्यायशी की तौर पर नामांकन दाखिल किया है।



