पर्यटनमनोरंजनयूथस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

IPL के रोमांच के बीच 15 को धर्मशाला में गूंजेगी ‘द ग्रेट खली शो’ की दहाड़

खली के शो में उतरेंगे 30 से अधिक धुरंधर रेसलर्स, टिकटों की बिक्री शुरू

धर्मशाला।

पर्यटन नगरी धर्मशाला इन दिनों दोहरे रोमांच की गवाह बनने जा रही है। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी टाटा आईपीएल के जोश में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर 15 मई को धर्मशाला के साईं ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का महासंग्राम होने जा रहा है। महामाया कीर्ति ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले आयोजित होने वाले ‘द ग्रेट खली शो’ में देश भर के 30 से अधिक दिग्गज रेसलर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मीडिया कोऑर्डिनेटर अनिकेत सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन 15 मई को शाम 5 बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला जैसे वैश्विक पटल पर होने वाले इस आयोजन से उभरते हुए भारतीय पहलवानों को अपनी शक्ति और कौशल दिखाने का एक बड़ा मंच मिलेगा। ध्यान रहे कि विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली स्वयं हिमाचल के निवासी हैं और वे लंबे समय से प्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के बड़े आयोजन की योजना बना रहे थे।

टिकट काउंटर
दर्शकों और खली के प्रशंसकों की सुविधा के लिए टिकटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धर्मशाला में इसके लिए दो विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। पहला काउंटर स्कूल शिक्षा बोर्ड के समीप स्थित सैनिक रेस्ट हाउस के पीछे और दूसरा काउंटर एचपीसीए स्टेडियम के ठीक सामने लगाया जाएगा। टिकट की दर 300 रुपए, 500 रुपए, 2100 रुपए और 3300 रुपए निर्धारित की गई हैं, ताकि हर वर्ग के प्रशंसक इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद ले सकें। रेसलिंग के प्रति दीवानगी को देखते हुए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!