जॉबयूथहिमाचल प्रदेश

बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मैनेजर के 6 पदों के लिए बिलासपुर में साक्षात्कार

24 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में होंगे कैंपस इंटरव्यू

बिलासपुर।

बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मैनेजर के 06 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 24 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मैनेजर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। इन पदों के लिए 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 35 हजार रुपए तक के मासिक वेतन के अतिरिक्त अन्य लाभ, इंसेंटिव तथा पेट्रोल व्यय की सुविधा तथा सीटीसी पैकेज 2.50 लाख से 4.50 लाख रुपए वार्षिक प्रदान किया जाएगा।

राजेश मेहता ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, एक्स-10, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!