राजनीतिराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 284 नाम, लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट

केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ : PM मोदी

दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 284 नामों की लिस्ट जारी कर दी। राज्य में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। मालातीपुर से मौसम नूर को टिकट दिया गया है। इधर, पीएम मोदी ने रविवार को केरल पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पलक्कड़ में पहली रैली की। इसके बाद वे त्रिशूर पहुंचे थे। यहां उनकी रैली 34 मिनट की थी। पलक्कड़ में पीएम ने कहा कि दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ LDF, दूसरी तरफ UDF; एक तरफ कम्युनिस्ट, दूसरी कांग्रेस एक क्रप्ट, दूसरा महा क्रप्ट एक कम्युनल, दूसरा महा कम्युनल LDF और UDF की सारी पॉलिसी सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन भ्रष्टाचारी पार्टियों को बीजेपी से डर लगता है। अगर हम सत्ता में आ गए तो इनके सारे काले कारनामों की पोल खुल जाएगी।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली ख़त्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।
तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के मौके पर पार्टी चर्चा कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को खाना परोसा। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम से मेरा 20 साल से कनेक्शन है। नंदीग्राम की यह धरती बंगाली अस्मिता और परिवर्तन की चेतना का एक सशक्त प्रतीक रही है। यहां से जो आवाज उठी है, उसने समय-समय पर पूरे बंगाल की राजनीति की दिशा और दशा को प्रभावित किया है।

केरल के कोच्चि में एलडीएफ उम्मीदवार एडवोकेट पुष्पा दास ने कहा- हम वाम लोकतांत्रिक सरकार की विकास पहलों के साथ-साथ थ्रिक्काकारा क्षेत्र के मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं। 25 सालों तक इस क्षेत्र पर यूडीएफ का शासन रहा, लेकिन अब लोग उन सालों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार देवांग्शु भट्टाचार्य ने कहा- भाजपा ने राज्य की सत्ता में आने पर लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 3 हजार देने की बात कर रही है। केंद्र में आपकी ही सरकार है, तो अन्नपूर्णा भंडार जैसी कोई योजना शुरू करके पूरे देश को 3,000 रुपए क्यों नहीं देते?

डीएमके नेता इनिगो एस. इरुदयराज ने कहा कि मैं सीएम स्टालिन का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे तिरुचिरापल्ली पूर्वी से चुनाव लड़ने का एक और मौका दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस चुनाव को दूसरी बार भी एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करूंगा। क्योंकि सरकार की लागू कई योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि टीवीके चीफ विजय में साहस की कमी है। यदि उनमें हिम्मत है, तो उन्हें पेरम्बूर सीट छोड़कर तिरुचिरापल्ली से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। मैं उन्हें चुनाव में हरा दूंगा।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में मछली नहीं खाई जाती। अगर भाजपा आई तो आप मांस या अंडा नहीं खा पाएंगे। ये लोग एकतरफा सोच रखते हैं और किसी धर्म में विश्वास नहीं करते। ये लोग दंगे भड़काकर सत्ता में आने की कोशिश में हैं।

टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि मौजूदा हालात में भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? चाहे वह बंगाल हो, असम हो या कश्मीर हो, जहां भी भारत की जमीनी सीमाएं हैं, वहां एक काबिल व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए जो सिर्फ दूसरी राज्य सरकारों को निशाना न बनाए। क्योंकि भारत की व्यवस्था में देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित रखने की पूरी और संपूर्ण जिम्मेदारी पूरी तरह से उन अधिकारियों की होती है जो इसके प्रभारी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कल ही, पार्टी ने एक और नेता को एक महिला के शोषण के आरोप में निकाल दिया। इससे इन पार्टियों के बारे में एक अजीब सच्चाई सामने आती है। एक ऐसी सच्चाई जिससे केरल की महिलाओं को अच्छी तरह वाकिफ होना चाहिए।

अमित शाह ने असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपको वोट सिर्फ विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं करना है, बल्कि आपको वोट करना है- घुसपैठिया मुक्त असम बनाने के लिए, शांत और विकसित असम बनाने के लिए आपको वोट करना है बड़ी बड़ी इंटस्ट्री से लैस असम के युवाओं को असम में ही रोजगार मिल पाए, इसके लिए वोट करना है।

शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!