राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कवि और विचारक आंदे श्री के निधन पर व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रखर कवि और विचारक, आंदे श्री के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मोदी ने कहा कि आंदे श्री के निधन से हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य में बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उनके विचार तेलंगाना की आत्मा को प्रतिबिंबित करते थे। प्रखर कवि और विचारक के तौर पर वे लोगों की आवाज़ थे और उनके संघर्षों, आकांक्षाओं तथा अमर भावना को अभिव्यक्ति देते थे। उनके शब्दों में हृदय को झकझोरने, लोगों को एकजुट करने और समाज की सामूहिक मानसिकता को आकार देने की शक्ति थी। उन्होंने सामाजिक चेतना को काव्यात्मक सौंदर्य के साथ जिस तरह मिश्रित किया, वह अद्भुत था।’

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा :
‘आंदे श्री के निधन से हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य में एक गहरी रिक्तता उत्पन्न हो गई है। उनके विचार तेलंगाना की आत्मा को प्रतिबिंबित करते थे। प्रखर कवि और विचारक होने के नाते, वे लोगों की आवाज़ थे और उनके संघर्षों, आकांक्षाओं और अमर भावना को व्यक्त करते थे। उनके शब्दों में हृदय को झकझोरने, लोगों को एकजुट करने और समाज की सामूहिक मानसिकता को आकार देने की शक्ति थी। जिस तरह उन्होंने सामाजिक चेतना को काव्यात्मक सौंदर्य के साथ मिश्रित किया, वह अद्भुत था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!